कैट की संभागीय बैठक संपन्न

Jul 25 2024

ग्वालियर। ग्वालियर और चंबल संभाग के विभिन्न जिलों ग्वालियर, डबरा, दतिया, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, भिंड, मुरेना एवं श्योपुर के पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन सिटी सेंटर स्थित होटल रॉयल इन में आयोजित किया गया।
कार्यशाला को कैट प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश महामंत्री रवि गुप्ता एवं संभागीय महामंत्री मुकेश जैन ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में पदाधिकारियों को संस्था के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी और सदस्यों की बेहतर सेवा और संगठन को मज़बूत बनाने पर बल दिया।
जिले के सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में की जा रही गतिविधियों और प्रगति के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में दीपक पमनानी, राहुल अग्रवाल, संजीव जैन, अमित जैन, सुजीत अग्रवाल, जितेंद्र जैन, प्रज्ज्वल गुप्ता, नरेश कुमार जिंदल, मनोज गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नवल अग्रवाल व राजेश अग्रवाल आदि ने भाग लिया।