सावन की उमंग में डूबी महिलाओं ने किया मस्ती धमाल
Jul 25 2024
ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की बहनों ने सावन के महीने के उमंग उल्लास में डूबते हुए शहर के एक निजी होटल में धमाल मस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया। विप्रा संगनियों ने द गमोरा होटल में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में सरल-सहज मस्ती भरे गेम खेले और बॉलीवुड के गीतों व धार्मिक भजनों पर जमकर डांस किया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बहनों ने प्रोग्राम की थीम के तहत रानी कलर के कपड़े पहने जिससे इस आयोजन की रंगीनियत में चार चांद लग गए।
इस अवसर पर डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि घरेलू और बाहरी कामकाज की व्यस्तताओं के बीच विप्रा संगनियों को गीत, संगीत और नृत्य जैसे आयोजनों के माध्यम से सुकून के कुछ पल उपलब्ध कराना इस आयोजन का उद्देश्य था ताकि विप्रा बहनें परिवार, समाज और अपने वर्कप्लेस के मोर्चे पर खुद को मुकम्मल करने के लिए और अधिक ऊर्जावान और उत्साहपूर्ण बन सकें।
विप्रा ब्राह्मण महिला मंच की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन में नन्ही मुन्नी बच्चियों मिहिका, माहिरा एवं प्रियदर्शिनी ने मन को छू लेने वाली नृत्य प्रस्तुति दी। विप्रा की ओर से माला शर्मा, गीता शर्मा, मंजू शर्मा, सपना पाराशर, मुनमुन शुक्ला ने डांस का आकर्षक परफॉर्मेंस दिया। सपना पाराशर और शैलजा मिश्रा ने गेम खिलाए। इसी प्रकार ज्योति शर्मा एवं दीप्ति शर्मा ने एक्टिंग वाले गानों पर रोचक व रोमांचक गेम्स खिलाए। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने सभी विजेता बच्चियों व महिलाओं को पुरुस्कार स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मंच का संचालन प्रज्ञा कविश्वर ने किया।
कार्यक्रम में अनीता देपुरिया, स्मिता दीक्षित, नीतू उपमन्यु, पूजा शर्मा, निधि मिश्रा, अनीता गौड़, लक्ष्मी शर्मा, उषा शुक्ला, निशा शुक्ला, शैलजा मिश्रा, मीना तिवारी, कल्पना ऋषिश्वर, निधि भार्गव, कृष्णा, विश्राम शर्मा, सुधा दीक्षित, मनीषा शुक्ला, नीलम शर्मा, अर्चना शर्मा, रश्मि त्रिपाठी आदि बहनें उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









