ई-रिक्शा संचालकों को पसंद नहीं आ रही प्रशासन की व्यवस्था
Jul 25 2024
ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ई-रिक्शा का व्यवस्थित तरीके से संचालन करवाने के लिए जिला प्रशासन पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से कवायत कर रहा है। लेकिन प्रशासन की तरकीब ई-रिक्शा संचालकों को पसंद नहीं आ रही। गत दिवस कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सात दिन के अंदर ई-रिक्शा को दो शिफ्टों में चलाने की व्यवस्था करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे।
इसके विरोध में गुरूवार को ई-रिक्शा संचालक फूलबाग पर धरने पर बैठ गए तथा प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा संचालकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा दो शिफ्टों में ई-रिक्शा संचालन का जो फरमान जारी किया है वह उचित नहीं है। क्योंकि रात के समय ई रिक्शा नहीं चलाए जा सकते।
अधिकांशत: रात में दस-ग्यारह बजे तक ही शहर में ई-रिक्शा का संचालन होता है। ऐसे में ऐसी व्यवस्था बनाई जाए जिससे ई-रिक्शा का संचालन भी सही तरीके से होता रहे और आवागमन में भी बाधा न आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









