पुलक जन युवा प्रकोष्ठ शाखा ने अभिषेक और पुलक प्रसाद वितरित की

Jul 25 2024

ग्वालियर। पुलक जन युवा प्रकोष्ठ मंच शाखा दानाओली के पदाधिकारीयों एवं सदस्यो ने गेडे वाली सडक़ स्थित जैन नसिया जी में भगवान शांतिनाथ का अभिषेक और पुलक प्रसाद फालका बाजार में वितरण की गई।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम ने बताया कि शाखा के पदाधिकारीयों व सदस्यो ने 21 फुट ऊंची खड्गासन भगवान शांतिनाथ का संगीतमय अभिषेक जयकारों के साथ किया। वही हिमांशु जैन परिवार की ओर से पुलक प्रसादी निकले वाले राहगीरों को बाटी गई।
इस मौके पर धमेंद्र जैन, मनोज जैन, बल्लभ जैन, गणेश जैन, सागर जैन, मनीष जैन, मुकेश जैन, अनूप जैन, हिमांशु जैन, सुरेशचंद्र जैन आदि मौजूद थे।