मोतीझील पहाड़ी पर 301 पौधों का रोपण किया

Jul 25 2024

ग्वालियर। रोटरी क्लब ग्वालियर रीगल टीम ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्वालियर जलालपुर प्रभातराय मूर्ति के पास पहाड़ी पर 301 बागवानी फल फूल एवं छाया दार पौधों का रोपण किया। साथ ही रोटरी साथियों ने बृक्षों की समय पर देखरेख की जिम्मेदारी ली है जिससे पेड़ सुरक्षित रहे। 
इस अवसर पर क्लब के विनीता पटेरिया, महेंद्र शर्मा, जयदेव शर्मा, शशिकांत चतुर्वेदी, अखिलेश पटेरिया, सुधीर त्रिपाठी, वीनू त्रिपाठी, गिर्राज गोयल, अभय गर्ग, श्रीमती कल्पना शिव दुबे, डॉ अवनीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।