स्व. महेश गोयल स्मृति में रक्तदान शिविर सम्पन्न
Jul 24 2024
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व रेडक्रास सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में स्व. महेश गोयल की पुण्यतिथि में रक्तदान शिविर बुधवार को दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट में आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि आयोजन में मुख्य अतिथि सतीश सिंह सिकरवार विधायक लश्कर पूर्व, अध्यक्षता पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता व विशिष्ट अतिथि विजय गोयल पूर्व अध्यक्ष चेम्बर ऑफ कामर्स थे।
रक्तदान शिविर में सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि रक्तदान महादान है और समय समय पर जरूर करना चाहिए। वहीं समीक्षा गुप्ता ने बताया कि रक्त की जब जरूरत पड़ती है तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। रक्तदान के प्रति जन जागरूकता भी जरूरी है।
रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त 20 लोगों ने जरूरत पडऩे पर रक्तदान देने की बात कही।
रक्तदान शिविर में डॉ. राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, रितु गोयल, संदीप सांघी, धीरज गोयल, भावेश गोयल, विवेक अग्रवाल, पुनीत कुमार अग्रवाल, अनुप साहू, मनोज अग्रवाल, अजय गुर्जर ने मौके पर रक्तदान किया। सभी रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर प्रमाण पत्र भी दिए गए।
इस मौके पर रेडक्रास सोसायटी के डॉ. एसडी शर्मा, सुरेन्द्र कुशवाह, रितिक दुबे, रहमान खान, रिक्की रंजक को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









