एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव
Jul 22 2024
ग्वालियर। एमआईटीएस डीम्ड यूनिवर्सिटी में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नित्य, गायन और भाषण की प्रस्तुति छात्रों द्वारा दी गई।
संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम में विवेकानंद नीडम के संस्थापक वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार सरोदे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम की अतिथि श्रीमती सुनीता जी ने गुरु वंदना के माध्यम से छात्रों को गुरु के महत्व के बारे में बताया।
तत्पश्चात संस्थान की डीन एकेडमिक डॉ. मंजरी पंडित ने संस्थान के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए छात्रों को गुरु शिष्य परंपरा का बोध कराया। कार्यक्रम के वक्ता चंद्रशेखर मालवीय ने भगवत गीता के ज्ञान के माध्यम से छात्रों को उनके आंतरिक विकास के लिए गुरु के महत्व को साझा किया।
तत्पश्चात मनोज कुमार ने योग और आयुर्वेद की विशेषताओं को बताते हुए उनके गुरु ज्ञान से प्राप्त उपलब्धियों के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनिल कुमार सरोदे ने छात्रों से गुरु शिष्य परम्परा पर चर्चा करते हुए उन्हें पांच प्रकार के गुरुजनों का बोध कराया जिसमें प्रथम गुरु मां, द्वितीय गुरु पृथ्वी मां, तृतीय गुरु पिता, चतुर्थ गुरु शिक्षक और अंतिम पंचम गुरु आध्यात्मिक गुरु बताएं। श्री सरोदे ने राजा भर्तहरी एवं उनके गुरु गोरखनाथ की कहानी सुनते हुए छात्रों को उत्कृष्ठ वैभव बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथि जानो और शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अंत में संस्थान के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. राजीव कंसल ने विभिन्न अतिथियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









