गोडिय़ा समाज सुधाकर समिति ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

Jul 22 2024

ग्वालियर। गोडिय़ा समाज सुधाकर समिति द्वारा लाला का बाजार स्थित शनिदेव मंदिर के पास गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नाथगुरु बड़ा देव महाराज का पूजन किया गया एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह थे। विशिष्ट अतिथि पार्षद भगवान सिंह कुशवाह, संजीव पोतनीस, डॉ. राजेश गौर, इंजी. नेतराम गोडिय़ा, रजनी गोडिय़ा, सुनीता अरुण कुशवाह मंचासीन रहे। 
समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नमन गोंड, नंदिनी गोंड, प्रियांशी गोडिय़ा, पीयूष गोडिय़ा का सम्मान किया गया। वहीं शासकीय सेवा से सेवानिवृत कर्मचारी राजेश गोंड, अशोक कुमार गोडिय़ा, दिनेश गोंड, देवीलाल गोडिय़ा, पुरुषोत्तम गोडिय़ा, दीपचंद गोडिय़ा, लक्ष्मण गोडिय़ा, राजकुमार गोंड का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ. यशोधरा गौर, सुनीता गोंड ने किया। आभार देवेन्द्र गोडिय़ा ने माना। इस अवसर पर राहुल गौर, अतुल गोडिय़ा, नीरज गोडिय़ा, रोहित गोडिय़ा, मदनलाल गोंड, आशा देवी उपस्थित थे।