बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर आदिवासियों को छाते, साड़ीया वितरण के साथ हुआ भंडारा

Jul 21 2024

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें घाटी गांव इलाके से पधारे हजारों आदिवासी महिला पुरुषों को साडिय़ां छाते उपहार में प्रदान कर अतिथि देवो के भाव के साथ भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। सबेरे से व्यास पीठ पर भक्तोंकी भारी भीड़ दिखाई दे रही थीं। प्रणाम कर श्रद्धालुजनों ने गुरु गद्दी से आशीर्वाद लिया। चरण पादुका पूजन के साथ ही विजय महाराज ने आशा रामायण पाठ और सत्संग कार्यम भी आयोजित किया गया।
इस मौके पर पंडित मनीष शास्त्री द्वारा सामूहिक हवन यज्ञ भी कराया जिसमें पधारे श्रदालु भक्तों ने सबका मंगल सबका भला की मंगल कामना से आहुतियां देकर गुरुदेव से शीघ्र व्यासपीठ पर पधारने हेतु प्रार्थना भी की गई। गुरु पूर्णिमा पर चरण पादुका के साथ ऋषि प्रसाद ग्रंथ को गुरु मंदिर से व्यास पीठ तक भजन कीर्तन के साथ भक्तों द्वारा यात्रा निकाली गई और मंगलाचरण के साथ घर- घर पहुंचाने का संकल्प सेवादारों द्वारा किया गया। पूर्णाहुति पर मंगल आरती के पश्चात शुरू हुआ विशाल भंडारा देर शाम तक चलता रहा। 
गुरु पूर्णिमा के पुनीत पर्व पर पधारे पत्रकार गण जिसमें प्रमुख रूप से सत्ता सुधार के श्याम श्रीवास्तव, दबंग दुनिया के संतोष गर्ग, स्वदेश के अरुण शर्मा, हिंदुस्तान एक्सप्रेस के शैलेंद्र शर्मा, आचरण के अमोलक बघेल इत्यादि को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ग्वालियर ने दी।