लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर का 64 वा शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

Jul 21 2024

ग्वालियर। वर्ष 2024-25 अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सचिव राघवेंद्र अवस्थी, कोषाध्यक्ष आदित्य सिकरवार के साथ 40 कार्यकारिणी सदस्यों को चेम्बर के सभागार में अपने दायित्वों के निर्वहन करने की शपथ दिलाते हुए जेपी सिंह ने कहा भोजन वितरण सेवा, सीनियर सिटीजन सेवा, विद्यार्थियों को सहयोग, मानव सेवा, जीव जंतु सेवा और पर्यावरण संरक्षण सेवा सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते रहें। समारोह की मुख्य वक्ता अंजना जैन व विशेष उपस्थिति एसके जैन, समीर अग्रवाल थे। 
समारोह में जरूरतमन्द स्कूली छात्रों, दैनिक मजदूरों के लिए 251 छातों का वितरण किया गया। 1 जुलाई से अभी तक 44 से अधिक सेवा गतिविधियों के माध्यम से लगभग 9945 लोगों को क्लब के सेवा कार्यों द्वारा लाभ पहुँचा।
अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा जरूरतमंदों के निशुल्क भोजन प्रसादी वितरण, आंखों के ऑपरेशन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल कैंप किए जाएंगे। कैंसर हॉस्पिटल में लायंस क्लब इंटरनेशनल एवं लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा समर्पित ऑटोमेटिक सुविधाओं के साथ एंबुलेंस कार्यरत है। कैंसर हॉस्पिटल ग्वालियर में मरीजों के सुविधाओं के लिए एक बड़े हाल का निर्माण प्रगति पर है। लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में क्लब के सहयोग से निर्माणित कार्य का समय-समय पर उचित रखरखाव कराया जाता रहेगा, क्लब के सहयोग से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में स्थापित वाटर कूलर का मेंटेनेंस उचित रखरखाव कराया जाता रहेगा।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रशांत जैन, चंद्र मोहन सिंघी, राजेश नागोरी, दीपेंद्र दुबे, पंकज शर्मा, अजय शर्मा, सत्येंद्र शुक्ला, सरदार परमजीत सिंह, सुनील कोहली, प्रभात चोपड़ा, दीपक बत्रा, नितिन सिंघल, विपुल अग्रवाल, प्रशांत सिंघल, राहुल गोयल, अजय मित्तल, कपिल जैन, विनोद जैन, हरीश गर्ग, राजेश गुप्ता, सुनील गोयल, वीरेंद्र डबास, जितेंद्र बंसल, दीपक अग्रवाल, पवन गर्ग, मनोज राजपाल, बीपी सिंह भदोरिया, सालिग राम गोयल आदि कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।