बच्चों को पढ़ाई के साथ संस्कारी ज्ञान भी दें: डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी
Jul 21 2024
ग्वालियर। सहारा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा धनेली मुरार में झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के संग गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया थे। अध्यक्षता स्वावलम्बी भारत अभियान की अ.भा. महिला कार्य प्रमुख डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेविका सरोज सिंह, उमा चतुर्वेदी एवं ऊषा मौर्य रहीं। मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने बड़े ही मनोहारी ढंग से गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से रंगारंग प्रस्तुतियां देकर गुरू महिमा का बखान किया।
समारोह की अध्यक्षता कर रहीं डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है, सदाचार पर अपचार वर्चस्व स्थापित कर रहा है, इससे बचने का एक ही उपाय है, और वह यह कि हम अपने बच्चों को पढाई के साथ संस्कारी ज्ञान भी दें। समापन पर सभी बच्चों ने मातृपूजन किया और अपनी अपनी मां के नाम से पौधे रोपे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति नोरके ने एवं आभार पल्लवी शर्मा ने माना।
इस अवसर पर इस अवसर पर वीरू सिंह कुशवाह, राजा चौधरी, राजकुमार चतुर्वेदी, आदित्य भार्गव, बच्चू राणा, भूरे यादव, कुलदीप कटारे, परमाल सिंह, संध्या माथुर, अनीता सक्सेना, सूरजभान गुर्जर, आशीष यादव, ठाकुर लाल कुशवाह, डब्बू यादव, मनीष तिवारी, अभिषेक पुरोहित, सोमवीर गुर्जर, पिंटू त्यागी, मनोज गुर्जर, डॉ. रामनिवास सिंह गुर्जर, संजय राजपूत आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









