अपने जीवन में वृक्ष अवसर लगाऐं-महेंद्र सिंह यादव

Jul 19 2024

ग्वालियर। श्री नारायण दास अग्रवाल परमार्थ सेवा ट्रस्ट नारायण ने वृद्धआश्रम जाग्रति नगर लक्ष्मीगंज गिर्राजधाम में वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें अतिथि महेन्द्र सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बीज निगम भोपाल संगठन प्रभारी ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक वृद्ध अवश्य लगाना चाहिए आज जिस तरह प्रकृति में बदलाव देखने को मिल रहा है।
कहीं न कहीं हम ओर आप दोषी हैं हमारे द्वारा प्रकृति का बेतहाशा दोहन किया जा रहा है लेकिन हम सभी कि जिम्मेदारी भी है कि हम धरती मां का श्रृंगार हरे भरे वृक्ष लगा कर करें। साथ ही आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के लिए भी सभी उपस्थित समाज सेवियों से कहा कि ये लोग भी हमारे सहारे से यहां रह रहे हैं। हम सब मिलकर इसी तरह इस आश्रम में सहयोग करते रहे जिससे अपने परिवार से दूर रहरहे वृद्धजन यहां खुश रहें। उन्होंने सभी वृद्धजनों को अपने हाथों से भोजन कराया।
 इस अवसर पर श्रीमती मीना सचान जनभागीदारी अध्यक्ष केआरजी कालेज, जण्डेल सिंह गुर्जर, नारायण दास प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, होतम सिंह, श्रीमती नीता सिंघल, श्रीमती बंदना, मुन्नी, ट्रस्ट कि अध्यक्ष श्रीमति साधना गर्ग, श्रीमती लता बत्रा, लक्ष्मी नारायण आदि उपस्थित रहे।