मैना वाली गली की में खड़ी एक्टिवा की डिग्गी से उड़ाए 90 हजार
Jul 19 2024
ग्वालियर। घने बाजार में खड़ी एक्टिवा की डिग्गी से अज्ञात चोर 90 हजार रुपए से अधिक कैश उड़ा ले गए। घटना मैना वाली गली की है, हालांकि चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आनंद नगर निवासी रवि श्रीवास्तव कारोबारी हैं। उन्होंने एक व्यापारी से 91700 रुपए पेमेंट लेकर उन्हें एक्टिवा की डिग्गी में रख दिया था। इसके बाद वह किसी काम से मैना वाली गली गए, जहां अमन चेंबर के बाहर एक्टिवा पार्क कर भीतर चले गए। करीब आधा घंटे बाद जब वह वापस लौटे, तो गाड़ी की डिग्गी का लॉक टूटा पड़ा था। कारोबारी ने डिग्गी खोलकर चेक की, तो उसमें रखे 91700 रुपए गायब देख चौंक गए। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। इस पर कारोबारी ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के उपरांत अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए, तो उनमें दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ गए। फुटेज में एक युवक रोड पर खड़ा रहता है। दूसरा युवक आकर उसे कोई इशारा करके बिल्डिंग की ओर चला जाता है। फिर पहला युवक एक्टिवा के पास खड़ी दूसरी गाड़ी पर बैठ जाता है, और मौका पाते ही डिग्गी तोडकर उसमें रखे रुपए निकालकर पैदल-पैदल चला जाता है। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तस्दीक करने का प्रयास कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









