जैन स्वर्ण मंदिर में पंचमेरु के स्थापन दिवस पर चढ़ाए महाअर्घ्य
Jul 19 2024
ग्वालियर। देशभर के जैन धर्मावलम्बियों के आस्था और श्रद्धा का केन्द्र ग्वालियर डीडवाना ओली में स्थित दिगंबर जैन स्वर्ण मंदिर कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को पांचे वें पंचमेरू स्थापना दिवस के अवसर पर संगीतमय पंचमेरु विधान का आयोजन स्वर्ण मंदिर में किया गया। पंचमेरू विधान महिमा का गुणगान कर महाअर्घ्य समर्पित करें। वही चांदी का छत्र भी चढ़ाया गाय।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन (आदर्श कलम) ने बताया की पंचमेरू विधान शुभारंभ विधानाचार्य पंडित चंद्रप्रकाश जैन चंदर ने विधान महिमा का गुणगान बताते हुए पूजन में प्रथम सुदर्शन मेरु, द्वितीय विजय मेरु, तृतीय अचल मेरु चौथी मंदिर मेरु और पांचवी विघुन्माली मेरु सहित पंचमेरु के 80 जिनालयों में विराजमान भगवन्तों के अनन्त गुणों की वंदना कर मंडप पर भक्तिभाव के साथ महाअर्घ्य समर्पित किए गए। वही संगीतमय भजनों पर महिला व पुरुषवर्ग द्वारा सामूहिक भक्ति की।
पंच मेरु स्थापना दिवस के अवसर पर संजीव जैन, अंजना जैन, साँची जैन, मास्टर अहन्नम जैन, प्रवीण गंगवाल, मृणाल क्षेत्रपाल्या, राजकुमार सेठी, प्रदीप कटारिया, निर्मल सोनी, प्रमोद सौगानी, अमित कटारिया, अमोलक पाटनी, अनिल शाह, जयंत भोंच, प्रियांक पाटनी, रतन अजमेरा, संदीप पाटनी, संदीप सेठी, यतीन्द्र बडजात्या, रेणु पाटनी, वर्षा बाकलीवाल आदि समाजजन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









