इनरव्हील क्लब का शपथ ग्रहण समारोह शंखनाद से शुरू हुआ

Jul 19 2024

ग्वालियर। होटल सेंट्रला में इनरव्हील क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सुनीता जैन उपस्थित थी। शंखनाद के साथ सभा का प्रारंभ हुआ।
 कार्यक्रम में नीलम समाधिया, साधना जैन, नीलम समाधिया, सुनीता जैन, सुधा गुप्ता द्वारा टीम का परिचय करवाया गया तथा सात नए मेंबर बनाए गए जिन्होंने सदन को अपना परिचय दिया।
इनरव्हील क्लब द्वारा सेवा कार्य और आगामी सेवा कार्यों के बारे में बताया कि अपोलो हॉस्पिटल में मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप लगाकर 25 डॉक्टरों का सम्मान डॉक्टर डे पर पौधा देकर किया जाएगा। तथा वूमेन स्टेट होम में 11 औषधि पेड़ लगाए जाएंगे, गोसेवा के तहत एक कुंटल आटा भूसा दिया जाएगा। आदिवासी हॉस्टल में वाटर कूलर तथा 51 पेड़ लगाए गए।
 अध्यक्ष सुधा गुप्ता द्वारा एक इनर व्हील अभियान की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह में की गई। जिसमें भोजन की बर्बादी को रोकना, जल संरक्षण, पॉलिथीन का बहिष्कार, एक पेड़ और एक ऐसी के बराबर इस तरह के स्लोगन बनाकर पोस्टर बनाकर पोस्टर चिपका कर पूरे ग्वालियर शहर में माइक द्वारा साल भर प्रचार प्रसार किया जाएगा। तथा स्कूल होटल शादी ब्याह स्थल पर पोस्टर लगाकर तथा नुक्कड़ सभा करके यह अभियान चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह से हुई। पूरी साल कैंसर महिला सशक्तिकरण दिव्यांग हैप्पी स्कूल आदि प्रकार किए जाएंगे। वहीं सेवा कार्यों में गिरजा सेठ द्वारा एक बच्चे की फीस तथा कल्पना मेहता द्वारा अनाथ नेत्रहीन बच्ची विधि को गोद लिया गया। तथा विनीता जैन तथा पीपी साधना द्वारा एक गरीब महिला को सिलाई मशीन दी गई।
अंत में आभार गिरजाद्वारा दिया गया राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त की घोषणा की गई। संगठन का परिचय अलका भार्गव द्वारा दिया गया।