बापू भक्तों ने निकाली संकीर्तन यात्रा,आश्रम में मनेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल
Jul 19 2024
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर के तत्वाधान में भक्तों ने साध्वी रेखा बहन के सानिध्य में महाराज बाड़ा गोरखी गेट से गुरु पूर्णिमा निमित्त संकीर्तन यात्रा निकाली जो सराफा बाजार, राममंदिर, ऊंटपुल से जयेंद्रगंज चौराहे होकर वापिस दौलतगंज होते हुए गोरखी गेट महाराज बाड़ा पर समाप्त हुई।
संकीर्तन यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने रेखा बहन के गुरु भक्ति से भरे भजनों पर नृत्य का आनंद लिया। साथ ही शहरवासियों को गुरु पूणर््िामा का संदेश दिया। बीच बीच में संकीर्तन यात्रा का स्वागत कर पुष्पहार से गुरुदेव के विग्रह फोटो को वंदना अर्चना कर पुष्प वर्षा भी की गई। संकीर्तन यात्रा में श्री योग वेदान्त सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल, बालसंस्कार मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
वहीं 21 जुलाई को आश्रम प्रांगण में प्रात: 9 बजे से गुरु पूर्णिमा पर्व धूम धाम से मनाया जाएगा। शहर भर से भक्तों की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था भी रखी गई है। यह जानकरी बलबीर सिंह परमार मीडिया प्रभारी ग्वालियर ने दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









