बधाई के रुपयों पर विवाद, 5 लाख की सुपारी देने वाली किन्नर मुरैना से पकड़ी
Jul 18 2024
ग्वालियर। बधाई मांगने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ। इसके बाद एक किन्नर ने दूसरी की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी। हत्या की कोशिश भी की गई लेकिन वह फेल हो गई। जिसके बाद काफी जद्दोजहद के बाद इनामी किन्नर को पुलिस ने पकड़ लिया है।
5 हजार रुपए के इनामी किन्नर पलक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरैना से पकड़ा है। पलक पर दूसरे किन्नर पर सुपारी देकर फायरिंग करने का आरोप है। दरअसल हजीरा इलाके में किन्नर के दो गुटों में बधाई के रुपयों और क्षेत्र को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। आरोपी किन्नर पलक इलाके की दबंग किन्नर मानी जाती है। वह पहले भी अपने क्षेत्र को लेकर दूसरे किन्नरों से मारपीट और झगड़ा कर चुकी है।
उसका इलाके में दबदबा है। वह अपने साथ कुछ बाउंसर भी रखती हैं। उन्हीं बाउंसर में से एक कालू यादव नाम के बाउंसर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर बीती 18 मई को सोना गार्डन हजीरा इलाके में। सोनम नाम की किन्नर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कराई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। फायरिंग की घटना में दूसरी किन्नर सोनम बाल बाल बची थी।
लिहाजा पुलिस ने उस दौरान तीन लोगों को सोनम पर फायरिंग के आरोप में पकड़ा था। लेकिन वारदात के बाद जब खुलासा हुआ कि इस फायरिंग की घटना के पीछे। मास्टरमाइंड दबंग किन्नर पलक हैं। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया था। लेकिन जैसे ही उसे भनक लगी कि उसके बाउंसर साथी जिन्होंने रुपए लेकर उसकी दुश्मन किन्नर सोनम को मौत के घाट उतारने गए थे।
उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। यह सुनने के बाद वह मौका पाकर फरार हो गई। जिसके बाद एसपी धर्मवीर सिंह ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजारका इनाम रखा था।
इस बारे में एएसपी निरंजन शर्मा ने ने कहा कि आरोपी किन्नर पलक से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। पलक की दबंगई और गुंडागर्दी के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें पलक अपने पाले हुए गुंडों के साथ बदमाशी करते हुए नजर आ रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









