बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री बांटकर मनाया पूर्व विधायक पाठक का जन्मदिन
Jul 18 2024
ग्वालियर। ग्वालियर दक्षिण के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के जन्मदिन पर हरिजन बस्ती जवाहर कॉलोनी स्थित वाल्मीकि सामुदायिक भवन में सेवा पर्व मनाया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले महर्षि वाल्मीकि मन्दिर की साफ सफाई की और फिर महर्षि वाल्मीकि एवं बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
इसके उपरांत नेता नहीं बेटा के सिद्धांत को जमीन पर कार्यांवित करने वाले पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के विजन स्टेशनरी बैंक के क्रम को आगे बढ़ाते हुए हरिजन बस्ती जवाहर कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को पाठ्य पुस्तक सामग्री के पैकेट वितरित किये गए।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्री पाठक को शुभकामनाएं देते हुए संकल्प जताया कि अपने विधायकी कार्यकाल में उन्होंने जनसेवा के जो कार्य प्रारंभ किए थे, उन्हें सभी के सहयोग से आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह कुशवाह, इंजी. विजय शर्मा, धर्मेंद्र जैन, एड. आदित्य भार्गव, प्रताप राव महाडिक, संजय फडतरे, आरएनएस भदौरिया, जीवाजी राव माण्डोले, शिल्पा डोगरा, रहीस खान, मोनू योगी, जगदीश पवैया, जगदीश चिण्डारिया, रमेश खरे, उपेंद्र शंकरण, सोनू कोठारी, धीरज चिण्डारिया, दीपा दुबे उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









