शीतल सहाय की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ
Jul 17 2024
ग्वालियर। शीतल सहाय की 13वीं पुण्यतिथि पर कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्राप्त हुए रक्त से कैंसर रोगियों और कैंसर से पीडि़त बच्चों को बहुत लाभ होगा।
डॉ. बीआर. श्रीवास्तव ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि आप रोगियों के जीवन रक्षक हैं। इस कार्यक्रम में 20 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह रक्तदान श्री शीतल सहाय जी की पुण्यतिथि में 13वीं पुण्य स्मृति में किया गया
इस कैंप में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष जयजीव मिश्रा, थिंक एण्ड सपोर्ट ग्रुप के अनिल कांत, मिस सुकन्या शर्मा एवं अन्य सदस्यगण सहित डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. जीएस राजपूत, डॉ. एसपी त्रिपाठी, डॉ. एमके. पाठक, डॉ. संतोष कुमार, सुश्री सुप्रिया गर्ग व भानु गुप्ता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









