मुरार नदी अभियान में वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों ने श्रमदान किया

Jul 17 2024

ग्वालियर। संतो की अगुवाई में चल रहे मुरार नदी के वैभव को पुन: लौटाने के अभियान में वैश्य महासम्मेलन ग्वालियर संस्था ने श्रमदान देकर अपनी भागीदारी की। साथ ही वैश्य महासम्मेलन ने नदी किनारे 200 वृक्ष ट्री गार्ड के साथ माँ के नाम लगाने का संकल्प लिया। 
इस दौरान मुकेश अग्रवाल, अनिल जैन, डॉ, रजनीश नीखरा, अनूप अग्रवाल, राजेश जैन, कपिल जैन, सागर अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल फतेह बाबा, अशोक अग्रवाल, संदीप मंगल, बालकिशन अग्रवाल, आशीष जैन, अभिषेक अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।