घाटीगांव तहसील परिसर में शासकीय सेवकों ने रोपे पौधे

Jul 17 2024

ग्वालियर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत घाटीगांव तहसील परिसर में घाटीगांव के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी राजीव समाधिया ने अपनी मां के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर पौधा रोपा। 
साथ ही यहां के तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक सहित समस्त तहसील परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के लगभग आधा सैंकड़ा पौधे रोपे। शासकीय सेवकों के साथ ही घाटीगांव के सभी नागरिकों ने भी अपने परिजनों के साथ एक पेड़े माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने और रोपे गए पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया।