मॉन्डेलीज इंडिया ने मध्यप्रदेश में शुरू किया युवा कौशल कार्यक्रम

Jul 17 2024

ग्वालियर। मॉन्डेलीज इंडिया ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एनएसडीसी के साथ साझेदारी में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के भिंड और महाराष्ट्र के पुणे में दो कौशल विकास केंद्रों में युवा कौशल कार्यक्रम (यूथ स्किलिंग प्रोग्राम) की शुरुआत की है।
मॉन्डेलीज इंडिया और एनएसडीसी के बीच नवंबर 2023 में हुए समझौता (एमओयू) के तहत किया गया है। इसका मकसद भिंड और पुणे के 660 युवाओं को सशक्त करना है। यह पहल मॉन्डेलीज इंडिया के राष्ट्रीय सीएसआर प्रोग्राम शुभ आरंभ का विस्तार है। शुभ आरंभ में युवाओं के कौशल को बढ़ाने सहित अपनी अनेक पहलों के जरिये पिछले दस सालों में 1 लाख लाभार्थियों की जिंदगी पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।
सुश्री ओफिरा भाटिया ने कहा पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से हमने अपने राष्ट्रीय सीएसआर प्रोग्राम, शुभ आरंभ के जरिये करीब 1000 युवाओं को हमारे युवा कौशल कार्यक्रमों की मदद से सशक्त किया है। एनएसडीसी के साथ साझेदारी में भिंड और पुणे में शुरू किया युवा कौशल कार्यक्रम युवाओं को नए-नए कौशल से लैस करने के हमारे प्रयास में एक उल्लेखनीय कदम है।