उपायुक्त ने आमजन की समस्याएं सुनकर दिए निराकरण के निर्देश
Jul 16 2024
ग्वालियर। आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई में निगम उपायुक्त अनिल दुबे एवं डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 26 घासमंडी मुरार निवासी अमृतलाल ने अपना आवेदन देते हुए बताया कि श्याम, कल्लू पुत्रगण हरिशंकर झा द्वारा मेरी पेतृक जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर दीवाल बना रहे हैं। आवेदक ने किए जा रहे अवैध निर्माण को रूकवाये जाने के लिए अपना आवेदन दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए क्षेत्रीय अधिकारी को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। वार्ड 41 टोपे वाला मोहल्ला जीवाजी गंज लश्कर निवासी सुरेन्द कुमार ढोडी ने बताया कि कॉलोनी में सामुदायिक भवन के बगल में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। उक्त अवैध कब्जे को हटवाये जाने के लिए अपना आवेदन दिय उपायुक्त को दिया।
उपायुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओं का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









