मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत डबरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़ों ने किया दाम्पत्य जीवन में प्रवेश
Jul 16 2024
ग्वालियर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत डबरा में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 7 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। जनपद पंचायत डबरा की अध्यक्ष श्रीमती प्रवेश गुर्जर व उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह बघेल सहित जनपद पंचायत के सदस्यगणों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग के तत्वावधान में भड़ली नवमी के पावन अवसर पर सामुदायिक भवन डबरा में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रत्येक वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 49-49 हजार रूपए के चैक प्रदान किए। साथ ही सभी वर-वधुओं के सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









