युवक-युवतियों ने मंच से दिया अपना परिचय, परिणय सूत्र में बंधे तीन जोड़े
Jul 16 2024
ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा का शताब्दी समारोह व राष्ट्रीय अधिवेशन मुरार स्थित भगवान मदन मोहन मंदिर में मनाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने कि यह समाज देने वाला समाज है, लेकिन संगठित होने की आवश्यकता है, अगर हम संगठन को मजबूत करेंगे तो हम खुद भी मजबूत होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि अपने यहां दानवीरों की कोई कमी नहीं है, बस धन का सदुपयोग होना चाहिए।
कार्यक्रम में करीब 24 प्रतिभागियों ने परिचय सम्मेलन के तहत मंच पर आकर अपना खुद परिचय दिया। इसके अलावा तीन जोड़े सामूहिक विवाह के तहत शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान महासभा ने, पलंग, अलमारी, टीवी समेत 51 से ज्यादा उपहार दान स्वरूप भेंट कर तीनों जोड़ों को विदा किया।
प्रतिभाशाली महिला-युवतियों का सम्मान
पिछले 5 वर्षों में जिन महिलाओं ने खुद के दम पर कोई उपलब्धि हासिल की थी, ऐसी 55 प्रतिभाशाली महिला-युवतियों को महासभा के मंच पर सम्मानित कर उन्हें समान पत्र व उपहार दिए गए। इस वर्ष हाई स्कूल व इंटर में अच्छे अंकों से पास हुए करीब 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को महासभा के मंच पर राष्ट्रीय पदाधिकारी व अतिथियों ने समानित किया।
पितृ सुख से वंचित छात्रा को आजीवन उच्च शिक्षा हेतु गोद लेकर समाज में प्रतिभाशाली बनाने के प्रकल्प के तहत एक छात्रा को बसंत लाल-शकुंतला देवी गांगिल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा एक लाख 11 हजार एक सौ 11 रुपए का चेक मुन्नालाल गोयल एवं ट्रस्ट के शिवकुमार गुप्ता, शशांक गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ दानदाताओं व सहयोगियों का सम्मान किया गया। इस दौरान नरवर से आए हरिशंकर ने समाज की एकता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में हरिशंकर गुप्ता नरवर, दिनेश चंद भौनपुरा वाले, श्रीमती उषा बांदिल, मूलचंद बंसल, टीआर माडिल, कोषाध्यक्ष कमल बांदिल, मुरार से कार्यक्रम संयोजक प्रेम कुमार गांगिल, पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, आगरा से श्रीभगवान गुप्ता, प्रवीण कुमार बांदिल एडवोकेट, दिनेश गुप्ता, गोहद से नगर अध्यक्ष जयप्रकाश बांदिल, मनोज गुप्ता, शिवपुरी से पवन गुप्ता, मेहसाणा से उमेश शाह, नरेश चंद्र गुप्ता, डॉ. जीतू गांगिल, लोकेश गुप्ता, लश्कर से बनवारी लाल गुप्ता, विनोद गुप्ता पत्रकार के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे रहे। कार्यक्रम में करीब 2 हजार लोगों ने भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









