भारत पेट्रोलियम व नगर निगम ने वृक्षारोपण अभियान चलाया
Jul 16 2024
ग्वालियर। स्वच्छता पखवाड़े में भारत पेट्रोलियम ग्वालियर ने नगर निगम के समन्वय से गंगा विहार पार्क में वृक्ष रोपण का कार्य सम्पन्न किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बीपीसीएल के अधिकारी पवन मीना ने स्वच्छता प्रतिज्ञा के साथ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 19 के पार्षद बलवीर सिंह तोमर ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और समस्त ग्रामवासियो से अपने मोहल्ले को साफ सुथरा रखने की अपील कर वृक्षरोपण के महत्व के साथ पौधो के रखव पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की पहल पर जोर दिया। इस पहल के दौरान कुल 250 पेड़ लगाए गए।
कार्यक्रम में भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक राज कुमार यदु, प्रादेशिक समन्वय दीपक ए, श्रीमती शालिनी सिंह, सहायक यंत्री नगर निगम, अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर निगम ग्वालियर के साथ अन्य गणमान्य सदास्य उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









