अघोषित बिजली कटौती पर कांग्रेस ने हांथों में पंखा लेकर तानसेन नगर जोन में किया प्रदर्शन
Jul 15 2024
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। हाथों में पंखा लेकर हवा करते हुए कांग्रेस ने बिजली कटौती के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने तानसेन नगर बिजली घर के बाहर सडक़ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सुनील शर्मा ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा के साथ ही प्रदेश भर में अघोषित बिजली कटौती से आम लोगों के साथ किसान भी परेशान है। इसके अलावा एक ओर बिजली कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर भारी भरकम बिजली बिल गरीबों पर थोपे जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता का हाल बेहाल हो गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि इसके विरोध में कांग्रेस अब सडक़ पर उतर आई है। यदि प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर और मुख्यमंत्री ने इस समस्या का जल्द निदान नहीं किया तो प्रदेश भर में कांग्रेस इस परेशानी को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, राजेश भदौरिया, शशिकांत शर्मा, अशोक तरेटिया, राधेश्याम शर्मा, रामअवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









