सफलता के लिए धैर्य के साथ निरंतर प्रयास जरूरी: कलेक्टर रूचिका चौहान
Jul 15 2024
ग्वालियर। कड़ी मेहनत, सकारात्मक सोच व धैर्य के साथ सतत प्रयास करने पर सफलता अवश्य मिलती है। साथ ही इस बात का ध्यान रहे की ज्ञान से भी ज्यादा पढ़ाई का प्रबंधन महत्वपूर्ण है। क्या पढऩा है और क्या नहीं अर्थात सिलेबस के किस टॉपिक को ज्यादा समय देना है और किसको कम यह समझ भी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी है। यह कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए शुरू की गई नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ पर कही।
जिला प्रशासन की पहल पर आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा संस्था के सहयोग से श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में सोमवार से एमपी पीएससी की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क कोचिंग शुरू हुई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार ने सोमवार को फीता काटकर एवं माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ किया।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थी सुविधाजनक तरीके से अपनी पढ़ाई कर सकें इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कोचिंग क्लास के लिए जल्दी ही चार एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि सफलता में विद्यार्थी की मेहनत का ज्यादा योगदान होता है। कोचिंग दिशा देने का काम करती है। इसलिए कोचिंग में जो भी पढ़ाया जाए उसका उसी दिन रिवीजन करें। सफलता के लिए हर दिन के परिश्रम का महत्व होता है इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें। उन्होंने करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए समाचार पत्र एवं प्रतियोगी पत्रिका पढऩे की सलाह दी। साथ ही कहा कि एनसीआरटी की पुस्तकें सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए अधिक उपयोगी रहती हैं। श्रीमती चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा के पिछले दस साल के प्रश्न पत्र हल करने की सलाह भी दी।
जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार ने कहा कि सफलता के लिए धैर्य सबसे अहम होता है। जब मोटिवेशन लेवल नीचे पहुँच जाए तब भी धैर्य बनाएं रखें। शून्य की स्थिति से ऊपर उठने के लिए किताब लेकर बैठ जाएँ, आप स्वयं अनुभव करेंगे कि हम शून्य से ऊपर उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोचिंग क्लासेस विद्यार्थी को उसी तरह सफलता की दिशा दिखाती है, जिस तरह ध्रुव तारे को देखकर पुराने समय में समुद्र में नाविक अपनी मंजिल तय करते थे। श्री विवेक कुमार ने कहा कि खुद के नोट्स बनाएं और साथ ही स्वयं का मूल्यांकन भी करें।
साइंस कॉलेज में प्रात: 8 से 10 बजे तक लगेगी कोचिंग क्लासेस
साइंस कॉलेज के कक्ष क्रमांक 77 में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस संचालित होंगी। साइंस कॉलेज के प्राचार्य श्री जादौन ने कहा कि कोचिंग क्लासेस के कक्ष में इंटरनेटयुक्त स्मार्ट पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जरूरत पडऩे पर साइंस कॉलेज में कोचिंग के लिए एक और कक्ष की व्यवस्था कर दी जाएगी।
इस अवसर पर प्राचार्य साइंस कालेज बीएस जादौन, सहायक संचालक नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस राजू सिंह कुशवाह, टीकासर बंसल, महेंद्र हंसोरिया और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









