डाबर पारंपरिक आयुर्वेद को उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को मजबूत करता है:डॉ राजोरिया
Jul 15 2024
ग्वालियर। आयुर्वेद की पांडुलिपियों में आधुनिक समय की बीमारियों का सबसे अच्छा प्रबंधन गहराई से छिपा हुआ है। पुदीना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि 3 हजार साल पुरानी है और इसे वंडर हर्ब के रूप में नामित किया गया है जो मानव पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। पुदीना में मौजूद मेन्थॉल पाचन के लिए जरूरी एंजाइमों को उत्तेजित करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है, अपचन और मरोड़ की संभावनाओं को कम करता है। यह पेट की ऐंठन, अम्लता और पेट फूलना आदि पर इसके शांत प्रभाव के लिए भी जाना जाता है। यह बात सोमवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ पीएस राजोरिया ने कही। आयुर्वेद कंपनी, डाबर इंडिया लिमिटेड ने पुदीना को एक आश्चर्यजनक जड़ी बूटी के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए एक अभियान शुरू किया।
विपणन प्रमुख अजय परिहार ने कहा डाबर सबसे भरोसेमंद हेल्थकेयर कंपनी के रूप में दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए पारंपरिक आयुर्वेद को उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य को मजबूत करता है और पुदीन हरा कई गैस्ट्रिक विकारों के लिए एक निश्चित समाधान है। गर्मियों के मौसम के दौरान प्रचलित कई बीमारियों को ध्यान में रखते हुए, पुदीन हरा अपचन, गैस और अम्लता जैसे पेट की समस्याओं के समाधान में मदद करता है।
आज बाजार में बहुत से एंटासिड उपलब्ध हैं, जिनमें एल्यूमीनियम / मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड जैसे कठोर रसायनों होते हैं जो नियमित रूप से लेने पर स्वास्थ्य पर कुछ हानिकारक प्रभाव छोड़ सकते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









