राजवीर अग्निहोत्री अजाक्स के प्रांतीय महासचिव बने

Jul 15 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजवीर को प्रांतीय महासचिव नियुक्त किया है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने बताया कि राजवीर अग्निहोत्री पूर्व जिलाध्यक्ष अजाक्स मुरैना को संगठन की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा संगठन के समस्त दायित्वों का निर्वहन समाजहित को सर्वोपरि रखकर प्रांतीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को संचालित करना सुनिश्चित करेंगे।
श्री अग्निहोत्री की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में अजाक्स संगठन के श्यामलाल डोहेरिया, एड. अतर सिंह जाटव, रामकिशोर दाहिया, रामेश्वर पटेल, बसन्त खरे, डॉ. अनिल अर्गल, डॉ. पदम नारायण बौद्ध, शिवराम सर्वर, दिनेश उमरैया, हेमराज टैगौर, आरएल पिप्पल, बसंत मौर्य, सुनील राजौरीया,डॉ. पदम नारायण बौद्ध, इंजी. राजवीर सिंह आदि है।