यूथ हॉस्टल्स यूनिट ने छात्राओं को कराई नेचर तपोवन जंगल की ट्रेकिंग
Jul 15 2024
ग्वालियर। शहर के बीचोंबीच स्थित नेचर तपोवन जंगल के सुरम्य मय वातावरण में पक्षियों की कलरव और पेड़ पौधों की सुगंध के बीच सिंधिया कन्या विद्यालय की छात्राओं के लिए यूथ हॉस्टल्स ग्वालियर द्वारा ट्रैकिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यूथ हॉस्टल्स के सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि जंगल की कंटीली झाडिय़ां के बीच सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध होकर पशु पक्षियों को निहारते हुए ऊंचे-नीचे पथरीले रास्तों पर चलते हुए ट्रैकिंग का आनंद लेते रहे। सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए नियत स्थान पर दाना डाला और सकोरो में पानी भी भरा गया। जंगल ट्रैक हनुमान मंदिर कैंसर पहाड़ी से प्रारंभ होकर वन विभाग द्वारा तैयार नेचर ट्रैक से होते हुए फॉरेस्ट ऑफिस तक पहुंचा और वहां से जंगल के अन्दर से होते हुए वापस हनुमान मंदिर पर ही समाप्त हुआ।
संस्था चेयरमैन शैलेंद्र माहौर द्वारा सभी को संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई और प्रतिभागियों से उनके अनुभव मालूम किए गए। कार्यक्रम संयोजक बादल मजूमदार एवं ट्रैकिंग कार्यक्रम में सहयोगी रहे पवन गर्ग और अजय गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भेंट किये। इस अवसर पर विद्यालय की सुमन चौधरी व अन्य टीचर उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









