टी आई सुनील शर्मा की माता का निधन

Jul 15 2024

ग्वालियर। टी आई सुनील शर्मा की माता श्रीमती इंदिरा देवी शर्मा पत्नी अशोक शर्मा का देर रात्रि हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम में बड़े  पुत्र सुनील शर्मा  द्वारा किया गया।
टी आई सुनील शर्मा की माताजी श्रीमती इंदिरा देवी शर्मा के सीने में अचानक दर्द उठा और जब तक परिजन कुछ समझ पाते जब तक हृदय गति रुक गई और देवलोक को प्रस्थान कर गई। उनकी अंतिम यात्रा माधवगंज चितेराऔली निज निवास से लक्ष्मीगंज मुक्ति धाम लेजाई गई जहां उनका अंतिम संस्कार बड़े पुत्र सुनील शर्मा द्वारा किया गया। श्री शर्मा की वर्तमान में छतरपुर में पोस्टिंग है। अंतिम यात्रा में वरिष्ठ प्रशासनिक पूर्व अधिकारी विनोद शर्मा राजनेता अशोक शर्मा, आनंद शर्मा, संतोष शर्मा, राजू चौधरी, संतोष कटारे, गोपाल कटारे, मनीष शर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी,  पत्रकार बंधु एवं  गणमान्य नागरिक में शामिल हुए।