गुप्त नवरात्रि के अवसर पर किया कन्यापूजन

Jul 15 2024

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि गुप्त नवरात्रा के पावन अवसर पर नवजात बिटिया का कन्यापूजन किया।
जनक हॉस्पिटल के सामने रहने वाली कामनी सचिन प्रजापति के घर विगत दिनों बिटिया ने जन्मलिया था। जिसका सोमवार को उनके निवास पर पहुंचकर माता कामनी एवम पिता सचिन साथ ही माता पुष्पा पिता पवन को तिलक लगाकर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने कहा कि संस्था द्वारा विगत वर्षो से मुबारक हो बेटी हुई है अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके अंतर्गत लगभग सात हजार परिजनों एवम बेटियों का कन्यापूज कर उन्हें सम्मानित कर चुकी है। साथ ही कहा की आप बिटिया को खूब पढ़ाएं, लिखाए और इस काबिल बनाए की वह अपने पैरो पर खड़ी हो सके। 
नवरात्रि का पावन पर्व भी है हमें माता रानी आर्शीवाद दे की हमें सदैव कन्यापूजन का यह पावन एवम पुनीत कार्य करते रहे। इस अवसर पर संस्था की वार्ड 45 की अध्यक्ष प्रिया प्रजापति, दिनेश प्रजापति ने भी कन्यापूजन कर बिटिया का आशीर्वाद लिया।