सुनीता जैन का अभिनंदन किया

Jul 14 2024

ग्वालियर। इनरव्हील क्लब ने रविवार को एक होटल में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने एसोसिएशन अध्यक्ष सुनीता जैन का अभिनंदन किया। दो बच्चियों द्वारा स्वागत गीत गाया गया, दीप प्रज्ज्वलन सुनीता जैन द्वारा किया गया।
सुधा गुप्ता ने बताया कि वह हमारे क्लब की पहली महिला हैं जो इस मुकाम तक पहुंचीं। सुनीता जैन ने एसोसिएशन के लक्ष्य और काम करने का मार्ग प्रदर्शित करने पर भाषण दिया। साथ ही उनको सम्मनित किया गया।