ग्वालियर डिस्ट्रिक पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन का हुआ गठन

Jul 14 2024

ग्वालियर। पैरालम्पिक एसोसिएशन फॉर ऑल डीसेबिलिटी मध्यप्रदेश पैरा सीपी ताइक्वांडो ने दी ग्वालियर डिस्ट्रिक पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन को मान्यता साथ ही ग्वालियर की कार्यकारिणी की घोषणा हुई है। जिसमे ज्योदित्य भईयू भदौरिया को अध्यक्ष एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुनील नार्वे ब्लैक बेल्ट को सचिव एवं मीनू गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया है। साथ ही उपाध्यक्ष प्रवेश श्रीवास, सह सचिव अनिल कौशिक एवं मनीष बाथम  होंगे। साथ ही सदस्य शिवम राजपूत रहेंगे। 
एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्योदित्य भदौरिया एवं सचिव सुनील नार्वे ने संयुक्त रूप से बताया हैं कि हम पैरा ताइक्वांडो खेल के विस्तार एवं विकास के लिए लगातार बेहतर से बेहतर प्रयास करेंगे साथ ही पैरा ताइक्वांडो प्लेयर्स को एक नया मंच देंगे। शीघ्र ही हम एक राज्यस्तरीय पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन ग्वालियर मे करेंगे। एसोसिएशन के गठन पर सभी खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दी है।