नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीज लाभान्वित हुए

Jul 14 2024

ग्वालियर। सैनिक कॉलोनी स्थित सिकंदर कंपू में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत चतुर्वेदी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलेख मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वेच्छा दंडोतिया एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता चतुर्वेदी ने मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। 
इस दौरान बच्चों को कमजोरी, भूख न लगना, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और डाइट प्लान की जानकारी दी गई। वहीं दांतो में कीड़े, इन्फेक्शन के अलावा घुटने का दर्द, कमर दर्द और हड्डी की कमजोरी के उपाये बताएं। उक्त शिविर में 150 से अधिक मरीज लाभान्वित हुए।