एनसीसी कैडेट्स ने थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली

Jul 14 2024

ग्वालियर। कमान अधिकारी कर्नल सुखविंदर सिंह की अगुवाई में थ्री एमपी गल्र्स बटालियन एनसीसी ने थैलेसीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता रैली निकाली। रैली पद्मा स्कूल से नया बाजार, आमखो होते हुए केआरजी कॉलेज पहुंची। 
इस अवसर पर कर्नल सुखविंदर सिंह ने छात्राओं को पहला सुख निरोगी काया का मंत्र बताते हुए संपूर्ण आरोग्य का सुख प्राप्त करने के विभिन्न तरीके बताए। इसके साथ ही रास्ते में दुकानदारों को पर्चे बांटकर जागरूक किया। रैली में हवलदार सूर्यकांत, नवीन कुमार शुक्ला एएनओ, टीओ दीपिका शर्मा उपस्थित थे।