बजरंग भक्त मंडल ने गौमाता को 600 किलो हरे चारे का लगाया भोग

Jul 14 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से की जा रही निराश्रित गौवंशो हेतु चारे की सेवा के क्रम में रविवार को मंडल द्वारा 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 147 किलो यूवांश गोयल द्वारा जन्मदिन पर, 117 किलो गुप्त रूप से डीडवाना ओली वालो द्वारा, 100 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 100 किलो अमित गुप्ता द्वारा कुल 600 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
रविवार की गौसेवा में मंडल के आशीष मंगल, अमन गर्ग, नमन अवस्थी, राम किशोर मंगल, विशाल अग्रवाल, संजीव गुप्ता, दीपक बघेल, हरिशचंद्र अग्रवाल, पुनेश पाल, हरीश राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।