कैंसर हॉस्पिटल परिसर में वृक्षारोपण किया
Jul 14 2024
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने सातवें दिन सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम किया। प्रान्त के पाँच रीजन के लगभग बीस से अधिक क्लब द्वारा वृक्षारोपण का सफल कार्यक्रम कैंसर हॉस्पिटल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य स्वास्थ व चिकित्सा अधिकारी डा. आरके राजोरिया व विशेष अतिथि डा. बीआर श्रीवास्तव थे।
कार्यक्रम में अनुपम तिवारी, अजय चोपड़ा, रानी अग्रवाल, मीनाक्षी गोयल, श्रेयांश जैन, समीर अग्रवाल, हेमलता दुबे, सुनील गोयल, सतेन्द्र गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, सुमेर सिंह राठौड़ सहित प्रान्त के अनेक पदाधिकारी तथा लगभग बीस क्लब के पीएसटी ने वृक्षारोपण का कार्य किया।
कार्यक्रम संयोजक अनुपम तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण की महती आवश्यकता पर प्रकाश डाला तथा लायन साथियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही हमारे पर्यावरण को सुधारने में मदद करेगा इसलिए हमें हर वर्ष अधिक से अधिक वृक्षारोपण का पुनीत कार्य करते रहना होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









