महाआर्यमन से मिले दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी

Jul 14 2024

ग्वालियर। मप्र फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएसन के सचिव संजय सिंह तोमर ने बताया के मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष युवराज महाआर्यमन सिंधिया से मिले और एमपी टीम की स्थिति एवं समस्याओं से अवगत कराया। 
मप्र टीम उदयपुर में प्रस्तावित आगामी नेशनल टूर्नामेंट के संबंध में युवराज सिंधिया से मिलने पहुंची। सिंधिया ने मप्र टीम को टूर्नामेंट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और साथ ही टीम के लिए अच्छी सुविधाएं व खेल मैदान उपलब्ध कराने का वादा किया। 
उम्मीद है जल्द ही ग्वालियर के दर्शको को एक और बड़ा लीग टूर्नामेंट देखने को मिलेगा। युवराज सिंधिया से मिलने मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम के खिलाड़ी संजीव शर्मा, सूरजभान शर्मा, रामनिवास गुर्जर, प्रतीक द्विवेदी, योगेंद्र भदौरिया, नीरज टाक और संजय खान आदि पहुंचे।