ग्वालियर में निकली जगन्नाथ की यात्रा में सीएम डॉ. मोहन यादव व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने शिरकत की
Jul 14 2024
ग्वालियर। इस्कॉन के तत्वावधान में ग्वालियर में गत शाम महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई, जिसमें सीएम डॉ. मोहन यादव व विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने शिरकत की।
जगन्नाथ की रथयात्रा जीवायएमसी से आरंभ हुई। यात्रा जब सनातन धर्म मंदिर से गुजरी तो भगवान चक्रधर की ओर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा का अभिनंदन पूजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री महेश नीखरा, अध्यक्ष कैलाश मिाल एवं मुय पुजारी पंडित रमाकांत शास्त्री ने रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजन किया। यात्रा में शामिल भक्तों को आइसक्रीम एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर केदारनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश गोयल, विमल माहेश्वरी, हरिशंकर सिंघल, अजय गुप्ता, राजेश गर्ग, कैलाश नारायण गर्ग,रमेश चंद्र गोयल लल्ला, प्रदीप सिंघल उपस्थित रहे।
रथयात्रा का सर्व ब्राहृाण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष कपिल भार्गव के संयोजन में नया बाजार चौराहा पर पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ की आरती की गई।
इस अवसर पर विप्र महासभा के संस्थापक धीरेंद्र चौबे, नरेंद्र शर्मा, देवेश शर्मा, एड. आदित्य भार्गव, देवांश शर्मा, मोहनीश भार्गव सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









