शहर में बढ़ती गुंडागर्दी के खिलाफ हिमस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, दोषियों पर हुई एफआईआर - विनोद जोशी

Jul 13 2024

ग्वालियर। हिन्दू महासभा जिला ग्वालियर ने शहर में बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों की शिकायत एसपी से की है। जिसमें हिमस कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का जिक्र करते हुए हिमस के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्व जलाल खां की गोल, गेंडे वाली सडक़ में रहने वाले हिमस कार्यकर्ता डॉ, होतम फरैजिया पर हमला हुआ और अभी हाल ही में रात्री को बड़ी सब्जी मंडी में कार्यस्थल पर लक्ष्मण बघेल पर चाकुओं से कातिलाना हमला किया गया लोड कट्टा लक्ष्मण बघेल के सीने पर रख दिया था। जिसे दोषियों से छुड़ाकर लोड कट्टा हिमस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों सहित जनकगंज थाने को दिए और एफआईआर दर्ज कराई है।  
उक्त सम्बन्ध में एएसपी गजेंद्र वर्धमान, सीएसपी आयुष गुप्ता से भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए हिमस कार्यकर्ताओं ने अपराधियों को कठोर दंड देने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। 
इस मौके पर विनोद जोशी, लालजी शर्मा, पवन गुप्ता, मनोज जाटव, मुकेश बघेल, किशोर माहौर, नीरज साहू, धर्मवीर राठौर, आकाश पाल, अखिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।