अचलेश्वर मंदिर में जलहरी का कार्य शुरू
Jul 13 2024
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जलहरी की प्रतिष्ठा का कार्य गत शुक्रवार की रात से शुरू हो गया है। जलहरी लगाने के लिए वाराणसी से पांच कारीगर आए हैं। जलहरी की प्रतिष्ठा के लिए भगवान अचलनाथ के गर्भगृह को चारों तरफ से पर्दों से ढक दिया है। शनिवार और रविवार को भगवान अचलनाथ के दर्शन भक्तों के लिए बंद रहेंगे।
मंदिर से जुड़े एक पदाधिकारी के अनुसार तीन दिन में जलहरि की प्रतिष्ठा का कार्य पूरा हो जाएगा। बनारस से आए कारीगरों ने पहले की जलहरि में लकड़ी भरी थी जो कि लगातार जल अर्पित करने से खोखली हो गई थी।
नई जलहरि की प्रतिष्ठा में कैमिकल और अन्य मसाले लगाकर ठोस किया जाएगा ताकि जलहरि मजबूत रहे। बताया गया कि पहले शिवलिंग का नाप लिया है। अब चारों तरफ से सफाई करने के बाद पूरी सफाई के साथ जलहरि को फिक्स किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









