मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर पकड़ा, तीन एक्टिवा बरामद

Jul 13 2024

ग्वालियर। एक वाहन चोर को पकडक़र पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन एक्टिवा बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव प्लाजा के पास एक वाहन चोर चोरी की सफेद एक्टिवा गाड़ी लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर अन्ना उर्फ निर्मल धाकड़ निवासी निबुआपुरा मुरार को पकड़ लिया।
पकड़े गए चोर के कब्जे से पुलिस ने एक्टिवा क्रमांक एमपी 07 एसएफ 3123 भी बरामद की है, जो उसने बीती 4 जुलाई को शिंदे की छावनी कलारी के पास से चोरी करना बताया। वहीं चोर की निशानदेही पर पुलिस ने एक एक्टिवा क्रमांक एमपी 07 एसजे 8184 व एक एक्टिवा क्रमांक एमपी 07 एसजे 5866 भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने चोर को रिमांड पर लेकर वाहन चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।