कलेक्ट्रेट कैंपस में युवती ने डांस वीडियो शूट किया, सामाजिक संस्था ने आपत्ति जताई
Jul 13 2024
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में टिप-टिप बरसा पानी पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासन हरकत में आया है। साइबर सेल ने जांच की तो पता लगा कि वीडियो इंस्टाग्राम पर कामिनी पाराशर नाम से बनी आईडी से अपलोड हुआ।
साइबर सेल ने कामिनी पाराशर को ई-मेल के जरिए नोटिस भेजा है। 7 दिन में ऑफिस आकर अपना पक्ष रखने को कहा है। वीडियो को भी हटाने के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक अगर कलेक्ट्रेट से शिकायत मिलती है तो युवती पर धारा 188 के तहत एक्शन लिया जा सकता है। सरकारी कानून के निर्देशों नियमों को तोडऩे पर धारा 188 लगाई जाती है। धारा 188 में कम से कम 1 महीने की जेल या 200 रुपए जुर्माना या दोनों की सजा दी जा सकती है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन के संस्थापक आकाश बरुआ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि ग्वालियर के हेरिटेज स्थल के साथ अन्य पलिक प्लेस नाचने वालों के अड्डे बन गए हैं। ऊटपटांग हरकतें और बेफिजूल गानों पर रील बनाकर फेमस होने की होड़ मची हुई है।
किला, बैजाताल, इटालियन गार्डन, डीडी मॉल के बाद अब सीधे कलेक्ट्रेट पर पहुंचे इन कंटेंट क्रिएटर की वजह से विदेशों और विभिन्न शहरों से घूमने आने वाले लोगों के बीच ग्वालियर की निगेटिव ब्रांडिंग होती है, इसलिए इस प्रकार के मामलों को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जाए।
कलेक्ट्रेट में जिले की मुखिया का कार्यालय है, यहां पूरे जिले का गोपनीय रिकॉर्ड भी रहता है। इसी वजह से यहां पर खाकीधारी जवानों का पहरा रहता है। वीडियो जब बनाया गया है, तब कोई आता-जाता नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में अवकाश के दिन यह वीडियो बनाया हुआ दिखाई दे रहा है।
दिलचस्प बात ये है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो यदि कलेक्ट्रेट का है तो जब युवती यहां डांस करते हुए वीडियो बना रही थी तो यहां तैनात सुरक्षाकर्मी कहां पर थे, उन्होंने यह सब देखा तो यों नहीं रोका। इस वीडियो के सामने आने के बाद कलेट्रेट की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









