सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान में स्वच्छता प्रदर्शनी और सम्मेलन आयोजित
Jul 12 2024
ग्वालियर। 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक संचालित विशेष सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत नगर पालिक निगम ग्वालियर व ऐवीटाज फॉउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड 4 की मलिन बस्ती इंदिरा कालोनी में विशेष स्वच्छता सम्मलेन का आयोजन किया गया। जिसके तहत कालोनी की सफाई के साथ साथ वहां स्वच्छता प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों के साथ प्रतियोगिता व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता के मार्गदर्शन व क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा चन्दन राय की उपस्थिति में संचालित स्वच्छता सम्मलेन के तहत स्थानीय शा.मा. विद्यालय में सामुदायिक बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे ऐवीटाज फॉउण्डेशन के अटल शर्मा द्वारा गन्दगी से होने वाली बीमारियों व स्वच्छता अपना कर इनसे बचाव के तरीकों को प्रदर्शनी व चित्रों के माध्यम से समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय पार्षद श्रीमती रेखा चन्दन राय ने रहवासियों से गीले व सूखे कचरे को अलग अलग कर के कचरा गाड़ी में डालने की अपील की।
कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा स्वच्छता सन्देश पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात इंदिरा कालोनी रहवासियों के साथ स्थानीय स्वच्छता समिति का गठन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी बस्ती को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरुष्कार वितरित किया गया।
कार्यक्रम में ऐवीटाज फॉउण्डेशन के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रमा मिश्रा, सुषमा आर्य, नेहा शाक्य एवं शिक्षक शशि दिसोतिया एवं स्कूली छात्र छात्राओं व क्षेत्र वासियों के साथ एक सैकड़ा लोगों ने इस स्वच्छता अभियान की गतिविधियों में भाग लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









