भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा ग्वालियर में आज, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
Jul 12 2024
ग्वालियर। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णाभावनामृत इस्कॉन के ततवावधान में पुरी की तरह ग्वालियर में भगवान जगन्नाथ यात्रा आज शनिवार 13 जुलाई को शाम चार बजे से जीवायएमसी मैदान अचलेश्वर मंदिर रोड से प्रारंभ होगी।
उक्त जानकारी शुक्रवार को पत्रकारों को देते हुये यात्रा आयोजन समिति के संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि इस आयोजन को गत तीन वर्ष पहले शुरू किया गया था। इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह, इस्कॉन के इंटरनेशनल चेयरमैन श्रीमद गुरूप्रसाद स्वामी, मध्यप्रदेश के जोनल सेकेटरी महामना प्रभु, रीजनल सेक्रेटरी प्राणेश्वर प्रभु सहित विशिष्ट जन मौजूद रहेंगे।
रामू ने बताया कि यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ को रथ पर तीन बजे स्थापित किया जायेगा। इसी के साथ सुमधुर कीर्तन, व विग्रह पूजा के साथ ही 4 बजे विशेष पूजन के उपरांत भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू होगी। रथ यात्रा में विशेष रॉक बैंड कीर्तन, विदेशी भक्तगण भी साथ रहेंगे।
रथ यात्रा जीवायएमसी सनातन धर्म मंदिर मार्ग से शुरू होकर दाल बाजार, नयाबाजार, लोहियाबाजार, उंटपुल, दौलतगंज, महाराज बाडा, सराफा बाजार, नई सडक, हनुमान चैराहा, होते हुये गोयल वाटिका लक्ष्मीगंज पर यात्रा का अंतिम पडाव होगा। जहां पर भक्तों के लिए भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के अलावा वॉलिंटियर को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर रामू ने अंचल की जनता से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर इस्कॉन के अन्य पदाधिकारी मदन बाथम, उपेन्द्र सिंह बैस आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









