आर्यिका पूर्णमति माताजी की मुरार में निकाली शोभायात्रा
Jul 12 2024
ग्वालियर। आर्यिका पूर्णमति माताजी का चातुर्मास हेतु मुरार में भव्य नगर प्रवेश हुआ। शुक्रवार को प्रात: 5:30 बजे थाटीपुर स्थित गुलाबचंद की बगीची से माताजी की मंगल प्रवेश शोभायात्रा गाजे-बाजों के साथ निकाली गई, जो मुरार के विभिन्न मार्गों से होती हुई जैन मंदिर पहुंची। यहां माताजी ने भगवान के दर्शन किए। तत्पश्चात शोभायात्रा मुख्य बाजार होती हुई चेक सेंटर स्थित जैन धर्मशाला पहुंची। शोभायात्रा की सबसे आगे घोड़े चल रहे थे। बैंड एवं ढोल की धुन पर जैन भजनों के साथ विभिन्न संगठनों की महिलाएं एवं पुरुष अपनी-अपनी टीम के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा में माताजी की आगवानी के लिए जगह-जगह लोगों ने पलक पावड़े बिछाए। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी ललित जैन ने बताया कि शोभायात्रा में सडक़ के दोनों ओर लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे पर आरती की थाली लिए खड़े थे और माताजी का पाद प्रक्षालन एवं आरती उतारने के लिए उत्सुक थे।
शोभायात्रा थाटीपुर से प्रारम्भ होकर मुरार के बाजारों में भ्रमण करते हुए लगभग 3 किलोमीटर का रास्ता तय किया। इस दौरान माताजी के स्वागत हेतु दमोह तेंदूखेड़ा से आये कारीगरों ने जगह-जगह रंगोली बनाई। शोभायात्रा के मार्ग में चारों ओर भक्तों का उल्लास और भक्ति भावना देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान सडक़ किनारे लगे मंच पर जैन किड्स स्कूल के बच्चे माताजी के स्वागत में नृत्य कर रहे थे, जिसे देख माताजी ने अपने आशीर्वाद दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









