तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, बहन-भाई व भांजे की मौत,भांजी घायल
Jul 12 2024
ग्वालियर। ग्वालियर-झांसी हाइवे के सिकरौदा तिराहा पर एक बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इतना ही नहीं करीब 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार भाई-बहन और एक डेढ़ साल के भांजे की मौत हो गई है, जबकि हादसे में एक तीन साल की बच्ची घायल हुई है। घटना शुक्रवार दोपहर 1 बजे सिकरौदा सिरोलकी है।
मृतक अपनी बहन और भांजा-भांजी को छोडऩे के लिए उनके घर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजन आक्रोशित हो गए और हाइवे पर जाम लगा दिया। परिजन की मांग की थी कि दोनों परिवारों को एक-एक नौकरी, आर्थिक सहायता व घायल बच्ची को लाड़ली बहना का पैसा दिया जाए। करीब दो घंटे तक हाइवे जाम रहा और दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई।
ग्वालियर के पुरानी छावनी रायरू गांव निवासी करण कुशवाह के चचेरे भाई की गुरुवार 11 जुलाई की शादी थी। शादी में भितरवार से उसकी बहन मालती 24 पत्नी रवि कुशवाह, दोनों बच्चों मोहित डेढ़ साल व एकता 3 साल के साथ आई थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे के लगभग करण बहन को उसकी ससुराल छोडऩे के लिए बाइक से निकला था। जब वह सिरोल थाना क्षेत्र के सिकरौदा तिराहा पर पहुंचा तो सामने से लापरवाही से चले आ रहे हैं ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
इतना ही नहीं तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवारों को रौंदता हुआ करीब 20 मीटर तक घसीटता ले गया। जिस कारण बाइक सवार करण, उसकी बहन मालती सहित भांजा मोहित की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि 3 साल की भांजी एकता बाइक से उचट कर दूर जाकर गिरी और घायल हो गई। घटना के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और घिसटती चली गई। जिस कारण चालक ट्रक को लेकर भाग नहीं सका। चालक ट्रक को वहीं छोडक़र फरार हो गया।
आक्रोशित परिजन ने किया हाइवे जाम, टीआई से झूमाझटकी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया। परिजन ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन ने हाइवे पर शव को रखकर जाम लगा दिया। हादवे जाम होते ही झांसी व ग्वालियर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहां हंगामा के आसार देखते हुए पुलिस बल को मौके पर पहुंचाया गया।
इस दौरान सिरोल थाना प्रभारी आलोक भदौरिया से आक्रोशित परिजन की झूमा झटकी भी हो गई। करीब 2 घंटे चले इस चक्का जाम के कारण दूर-दूर तक जाम लग गया। जिस कारण लोग धूप व उमस में परेशान होते नजर आए।
नौकरी, आर्थिक सहायता, लाड़ली बहना का पैसा मांगा
आक्रोशित परिजन की मांग की थी कि हादसे में मृतक मालती, करण के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी, घटना स्थल पर ट्रैफिक व्यवस्था और मृतक की बेटी एकता को लाडली बहना योजना के तहत पैसे देने के साथ-साथ सारी उम्र उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली जाए। मृतक के भाई अमर का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी हम रास्ता नहीं खोलेंगे।
घटना का पता चलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने चक्का जाम कर रहे परिजन से बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही। इसके बाद हाइवे से जाम कर रहे लोगों ने रास्ता खोल दिया। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से ट्रक को जब्त कर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पता चला है कि मालती 11 दिन पहले अपनी ससुराल भितरवार से मायका रायरू आई थी। यहां उसके चचेरे भाई की शादी थी। शादी 11 जुलाई को हुई थी। शुक्रवार को विदा होकर बहु घर आने के बाद वह अर्जेंट में अपने ससुराल भितरवार के लिए निकली थी। पति रवि कुशवाह भितरवार में उसका इंतजार कर रहा था। एक ही बाइक पर सवार होकर चारों लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
इस मामले में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान का कहना है कि बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया है। जिसमें बहन-भाई व भांजे की मौत हो गई है, जबकि भांजी घायल है। परिजन ने हंगामा कर हाइवे जाम किया था। उनकी मांगों पर आश्वासन देकर जाम को खुलवाया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









