स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Jul 12 2024
ग्वालियर। एनएचएम संविदा एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संगठनों द्वारा बीते रोज ग्वालियर प्रवास के दौरान प्रदेश उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञापन में मांगों में मुख्य रूप से विभाग में समक्ष रिक्त पदों पर वरिष्ठता के आधार पर समायोजन किया जाए। प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य कर रहे 12 हजार आउट सोर्स कर्मचारियों के वेतन के नाम पर विगत 5 वर्षों सअर्ध कुशल श्रमिक दर की जगह मात्र 5500 से लेकर 10000 तक का भुगतान कर हर महीने करोड़ों रुपए का घपला किया जा रहा है जिसकी सीबीआई जांच एजेंसी से जांच कराई जाए, जांच उपरांत संबंधित अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए एवं आउटसोर्स प्रथा को बंद कराया जाए।
ज्ञापन के दौरान संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, डॉ रिंकू सिलावट, डॉ अनिल मौर्य, डॉ महेंद्र पिपरोलिया, कौशलेंद्र सोलंकी, जयकुमार शाक्य, विकास भूरिया आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









